Bihar Train Canceled: घने कोहरे से थमे ट्रेनों के पहिए, रेलवे ने 10 जनवरी तक इन गाड़ियों को किया रद्द, यहां देखें पूरी सूची
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2025/01/Train-0SEOa9-780x470.jpeg)
नई दिल्लीः Bihar Train Canceled भारत के कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है, जिसके कारण तापमान में गिरावट आई है और लोग ठंड से परेशान हैं। घने कोहरे के कारण रेलवे और हवाई सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच अब रेलवे ने एक बार फिर कोहरे के कारण कई ट्रेनों को 10 जनवरी तक रद्द कर दिया है। ये सभी गाड़ियां बिहार से राज्य से होकर गुजरती है। अगर आपकी भी 10 जनवरी तक कोई टिकट है तो एक बार स्टेशन जाने से पहले यहां कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें।
ये ट्रेनें 10 जनवरी तक हुईं कैंसिल
- 55074 – बढ़नी-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 55073 – गोरखपुर-बढ़नी अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 55056 – गोरखपुर-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 55055 – छपरा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 55036 – गोरखपुर कैंट-सीवान अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 55035 – सीवान-गोरखपुर कैंट अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 55038 – थावे-सीवान अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 55037 – सीवान-थावे अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 55098 – गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 55097 – नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 55048 – गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 55047 – नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट अनारक्षित विशेष गाड़ी
शीतलहर की चपेट में बिहार
Bihar Train Canceled बिहार शीतलहर की चपेट में है जहां कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के कुछ स्थानों पर दिन में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो-तीन दिनों में कई स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है और कई स्थानों पर यह घटकर 50 से 100 मीटर तक रह गई है। मौसम विभाग ने यूपी में अति घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी कर दी है, जिससे सड़क और रेल यातायात में भी बाधाएं आ रही हैं।
यहां मिलेगा आपके सवालों के जवाब
बिहार में ट्रेन रद्द होने के कारण क्या प्रभाव पड़ा है?
बिहार में घने कोहरे के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इस कारण यात्रियों को यात्रा में परेशानी हो रही है और उन्हें रद्द ट्रेनों की जानकारी पहले से प्राप्त करनी चाहिए।
10 जनवरी तक कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द हैं?
10 जनवरी तक कई महत्वपूर्ण ट्रेनें, जैसे गोरखपुर-बढ़नी, गोरखपुर-छपरा, और गोरखपुर कैंट-सीवान मार्ग की अनारक्षित विशेष ट्रेनें रद्द की गई हैं। इनकी लिस्ट ऊपर दी गई है।
बिहार में शीतलहर से किस तरह का मौसम हो रहा है?
बिहार में शीतलहर के कारण ठंड बढ़ी है और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया गया है। इसके साथ ही घना कोहरा छाया हुआ है।
उत्तर प्रदेश में शीतलहर का क्या असर हो रहा है?
उत्तर प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे की वजह से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहे हैं। विजिबिलिटी काफी कम हो गई है, जिससे यात्रा में बाधाएं आ रही हैं।
क्या शीतलहर के कारण रेल यातायात में सुधार होगा?
शीतलहर के कारण रेल यातायात पर असर पड़ रहा है, और कोहरे के चलते ट्रेनों की गति धीमी हो रही है। यात्रियों को इन परिवर्तनों के लिए अपडेट प्राप्त करने की सलाह दी जाती है।