आर पी साहू : जिलाध्यक्ष, विकास संस्कृति पर्यावरण परिषद बिलासपुर। विकास संस्कृति पर्यावरण परिषद द्वारा पौधरोपण। पर्यावरण संरक्षण कार्य युगधर्म।

आर पी साहू : जिलाध्यक्ष, विकास संस्कृति पर्यावरण परिषद बिलासपुर। विकास संस्कृति पर्यावरण परिषद द्वारा पौधरोपण। पर्यावरण संरक्षण कार्य युगधर्म।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
एक पेड़ मा के नाम अभियान के तहत विकास संस्कृति पर्यावरण परिषद जिला समिति बिलासपुर द्वारा अरपा भैंसाझार में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण पर केन्द्रित संगोष्ठी का आयोजन हुआ। पर्यावरण विद डॉ.बृजेश सिंह के मुख्य आतिथ्य में यह पौधरोपण अभियान चलाया गया।
अध्यक्षता कार्यपालन अभियंता आई ए सिद्दिकी ने की। मुख्य अतिथि डॉ.बृजेश सिंह ने पर्यावरण परिषद द्वारा वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह अत्यन्त महत्वपूर्ण उपक्रम है। आपने पर्यावरण संरक्षण कार्य को युगधर्म निरूपित किया। आई ए सिद्दिकी ने वृक्षारोपण को पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य बताया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण पर विशेष कार्य संपादन करने वाले शशिभूषण तिवारी, रोहित चंद्रौल, आर पी साहू, मनीष राठौर, शान्तनु विश्वास, अनुपम दुबे, राजेन्द्र साहू तथा अखिलेश द्विवेदी को सम्मानित किया गया।
डिग्री इन्जीनियर्स एसोसिएशन की स्थापना दिवस मनाने के उपक्रम में प्रांतीय महासचिव इंजी० मनीष राठौर ने संस्था के विगत वर्ष के कार्यों पर प्रकाश डाला तथा पर्यावरण पर केन्द्रित स्वरचित काव्यपाठ प्रस्तुत किया।
विकास संस्कृति पर्यावरण परिषद जिला बिलासपुर के अध्यक्ष आर पी साहू के संयोजन में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पदाधिकारीगण के साथ-साथ एम पी साहा, ए के सोनी, बी एन ओझा,पुष्पेंद्र नाथ मिश्रा, आकाश अहिरवार, रजत जायसवाल, कर्मवीर, सुभद्रा सोनी, श्रीमती रेनु ओझा, श्रीमती साहा, डॉ प्रियंका सिंह, श्रीनिका, प्रनिका, सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पौधरोपण किया।


