Uncategorized
Independence Day 2024 LIVE Update: आजादी के जश्न में डूबा भारत, लाल किले से 11वीं बार देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, देखें लाइव

नई दिल्ली: Independence Day 2024 LIVE Update आज पूरा देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने लगातार तीसरे कार्यकाल में है। वह लाल किले के प्राचीर से रिकॉर्ड 11वीं बार तिरंगा फहराएंगे और देश के नाम संबोधन देंगे। ऐसा अनुमान है कि वह अपने देश के नाम संबोधन में अपने तीसरे कार्यकाल के सरकार की देश की जनता के प्रति अपनी प्राथमिकता को जनता सामने रख सकते हैं। आज सुबह प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम कुछ ऐसा रहेगा- प्रधानमंत्री मोदी सुबह 7:17 मिनट पर लाल किला प्राचीर में पहुंचेंगे। वहां पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वे लाल किले के प्राचीर से 7:30 बजे तिरंगा झंडा को फहराएंगे। इसके बाद वे देश को संबोधित करेंगे।