Berojgar Barat Yatra : सपा की ‘बेरोजगार बारात यात्रा’ के दौरान बवाल, पुलिस ने कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज की FIR
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2024/05/sp-PAzcAt-780x470.jpeg)
लखनऊ : Berojgar Barat Yatra : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार मैनपुरी में पत्नी डिंपल यादव के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान सपा के समर्थक बड़ी संख्या में वहां जुटे हुए थे। यह रोड शो करीब चार बजे शुरू हुआ और रात नौ बजे तक चला। इसकी तस्वीर सपा प्रमुख ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए रोड शो को ‘बेरोजगार बारात यात्रा’ का नाम दे दिया।
बेरोजगारों की बारात से डरी भाजपा
Berojgar Barat Yatra :अखिलेश यादव ने लिखा- ‘आज मैनपुरी में निकली अनोखी ‘बेरोज़गार बारात यात्रा’, युवाओं को बेरोजगार रखने वाले भाजपाई इस बारात को देखकर डर के मारे भूमिगत हो गये। ‘बेरोजगार’ कहे आज का कभी नहीं चाहिए भाजपा।’ उन्होंने आगे कहा कि मैनपुरी, फिरोजाबाद, बदायूं से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश में भाजपा के खिलाफ वोटों की एक जन-क्रांति होने जा रही है।
सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Berojgar Barat Yatra : वहीं अब सपा की बेरोजगार बारात यात्रा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, बेरोजगार बारात यात्रा के दौरान सपा कार्यकर्ताओं पर सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी करने और महाराणा प्रताप की मूर्ति पर जूता चप्पल पहनकर चढ़ने का आरोप लगा है। वहीं अब इस मामले में मैनपुरी शहर कोतवाली पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ महाराणा प्रताप के अपमान और सीएम के खिलाफ नारेबाजी करने के आरोप में गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।
सपा की बेरोजगार बारात यात्रा के दौरान बवाल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी करने का आरोप
सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने दर्ज की FIR
महाराणा प्रताप की मूर्ति पर जूता चप्पल पहनकर चढ़ने का सपा कार्यकर्ताओं पर आरोप
पुलिस ने महाराणा प्रताप के अपमान पर दर्ज की FIR… pic.twitter.com/lTHkAcbD99
— IBC24 News (@IBC24News) May 5, 2024
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp