Congress Candidate List 2024: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, मंडी सीट से कंगना के खिलाफ विक्रमादित्य सिंह उतरे मैदान में

नई दिल्ली: Congress Candidate List 2024 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 16 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। जहां गुजरात के लिए चार, तो ओडिशा के लिए 9 उम्मीदवार और चंडीगढ़ से एक उम्मीदवार का ऐलान किया है। मनीष तिवारी को चंडीगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं मंडी लोकसभा सीट से विक्रमादित्य सिंह को टिकट दिया गया है।
Read More: Surya Mantra : रविवार को इन सूर्य मंत्रों का करें जाप, होगी सभी मनोकामनाएं पूर्ण
मंडी लोकसभा से विक्रमादित्य सिंह और कंगना के बीच टक्कर
Congress Candidate List 2024 आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने मंडी सीट से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत टिकट दिया है तो कांग्रेस ने विक्रमादित्य सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। अब मंडी लोकसभा सीट पर कंगना रनौत और विक्रमादित्य सिंह के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।
आपको बता दें कि राज्यसभा चुनाव के बाद विक्रमादित्य सिंह ने भी मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इस्तीफा देते हुए उनके खेमे के विधायकों की अनदेखी का आरोप लगाया था। इसके साथ उन्होंने ये भी कहा था कि पूरा चुनाव उनके पिता वीरभद्र सिंह के नाम पर हुआ लेकिन भारी मन के साथ कहना पड़ रहा है कि जिस व्यक्ति की वजह से हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनी उसकी मूर्ती लगाने के लिए ही शिमला मॉल रोड मपर जमीन नहीं मिली।
लोकसभा चुनाव 2024 | कांग्रेस ने आम चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। विक्रमादित्य सिंह मंडी से (भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत के खिलाफ), मनीष तिवारी चंडीगढ़ से चुनाव लड़ेंगे। #LokSabhaElection2024 | #LokSabhaElection | @VikramadityaINC @INCIndia pic.twitter.com/5man7ivrhJ
— IBC24 News (@IBC24News) April 13, 2024