Firing in Ram Mandir : अयोध्या के राम मंदिर परिसर में चली गोली, सुरक्षा में तैनात PAC जवान घायल, जांच में जुटी पुलिस

अयोध्याः उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां संदिग्ध परिस्थिति में 53 वर्षीय एक कमांडेंट राम प्रसाद को गोली लग गई। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही परिसर में मौजूद अधिकारियों ने घायल को तत्काल अस्पताल पंहुचाया। यहां से डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार को शाम लगभग छह बजे की है। पुलिसकर्मियों को पीएसी कैम्प से तेज गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी। नजदीक जाकर देखा तो अमेठी के जायस निवासी 32वीं बटालियन के पीएसी कमांडो रामप्रसाद (50) पुत्र अवसान जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे। यह देखते ही परिसर में अफरातफरी मच गई। एक्सरे में गोली सीने के बाएं तरफ लगते हुए निकलने की बात सामने आ रही है। थाना रामजन्मभूमि के एसओ देवेंद्र पांडेय ने बताया कि कमांडो रामप्रसाद अपनी एके-47 रायफल की साफ-सफाई कर रहे थे, उसी दौरान अचानक गोली चल गई। जिससे वह गंभीर घायल हो गए।