कवर्धा

रिमोट सेंसिंग तकनीक से निर्माण संबंधित परियोनाओं की मानिंटरिंग बेहतर होगी – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ रीजनल साईस सेन्टर का किया निरीक्षण- बताया छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी

कवर्धा, 07 फरवरी 2024। उप मख्यमंत्री तथा तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा बीते दिनों अपने विभाग के अधीनस्थ संस्थान छत्तीसगढ़ रीजनल साईस सेन्टर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद एवं छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेन्टर के वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों से चर्चा करते हुए संचालित किये जा रहे योजनाओं एवं परियोजनाओं की जानकारी ली।
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों से प्रदेश में चल रही शासन की विभिन्न निर्माण संबंधित परियोनाओं की मानिंटरिंग रिमोट सेंसिंग तकनीक के माध्यम से मॉनिटरिंग की योजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उच्च तकनीक का प्रयोग करने से किसी भी परियोजना की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा सकती है। जिससे गड़बड़ी की संभावना कम से कम हो सके।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रिजिनल साइंस सेंटर के ऑडिटोरियम, फन साइंस गैलरी, तारामंडल, 3क् गैलरी, साइंस फॉरेस्ट पुल का बारीकी से निरीक्षण किया हुआ उसके बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने प्रदेश भर से आने वाले छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों के विज्ञान के प्रति रुझान विकसित किये जाने की दिशा में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संस्थाओं द्वारा किये जा रहे कार्यकमों की प्रशंसा की और छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों एवं पालको से अनुरोध किया कि उन्हें एक बार अवश्य साइंस रीजनल सेंटर आना चाहिए जिससे बच्चों को प्रायोगिक रूप से विज्ञान की जानकारी हासिल हो । उन्होंने आधुनिक विज्ञान की दिशा में विभाग के दायित्वों हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने संस्थानों द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों में शासन को सहभागी बनाने हेतु मार्गदर्शन दिया। निरीक्षण के दौरान विधानसभा क्षेत्र कटघोरा के विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक श्री एस.एस. बजाज एवं छत्तीसगढ़ रीजनल साईंस सेन्टर एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के समस्त वैज्ञानिक तथा अधिकारी उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button