छत्तीसगढ़

एकलव्य विद्यालय छेरीबेड़ा के छात्र छात्राओं को नेशनल स्पोर्ट्स के लिए किया गया मैसूर रवाना 

नारायणपुर, 22 दिसम्बर 2023 –  जिले के छेदीबेड़ा एकलव्य आदर्श विद्यालय के 29 छात्र-छात्राओं को चौथे एकलव्य नेशनल स्पोर्ट्स के लिए मैसूर के लिए रवाना किया गया। सभी खिलाड़ी मैसूर (कर्नाटक) में अपने खेल का हुनर दिखाएंगे। इनमें आयु वर्ग 14 वर्ष बालक में सैतुराम पोटाई का 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ के लिए साथ ही आयु वर्ग 19 वर्ष में 8 बालक और 2 बालिका का फूटबॉल, 2 बालक और 5 बालिका का वॉलीबॉल, 2 बालिका का हैंडबॉल, 2 बालिका का बास्केटबॉल तथा 7 बालिका का खो खो में नेशनल के लिए चयन हुआ है। खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए जिले के सहायक आयुक्त बद्रीश सुखदेवे, संस्था के प्राचार्य नरेन्द्र कुमार नाग, खेल शिक्षक टिकेश्वर नायक एवं विद्यालय के समस्त शिक्षको ने शुभकामनॉए दी है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button