छत्तीसगढ़

जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने बैगा आदिवासियों को बांटे बैल जोड़ी।

जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने बैगा आदिवासियों को बांटे बैल जोड़ी।

 

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
बिलासपुर- जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान द्वारा आज कोटा विकासखंड के ग्राम मझगांव के 22 बैगा जनजाति के किसानों को बैल जोड़ी का वितरण किया गया।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देश पर जप्त किए गए घुमंतु पशुओं में से स्वस्थ नर सांड को बैलजोड़ी इकाई के रूप में बैगा बिरहोर जनजाति को कृषि कार्य हेतु निःशुल्क वितरण किये जाने का निर्णय लिया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा बैगा बिरहोर आदिवासी कृषक परिवार को निःशुल्क पशुधन वितरण के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 22 बैल जोड़ी का वितरण किया गया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button