छत्तीसगढ़

पूरी-अहमदाबाद-पूरी एक्सप्रेस का साक्षीगोपाल रेलवे स्टेशन में ठहराव की सुविधा।

पूरी-अहमदाबाद-पूरी एक्सप्रेस का साक्षीगोपाल रेलवे स्टेशन में ठहराव की सुविधा।

 

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
बिलासपुर – रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 12843/ 12844 पूरी-अहमदाबाद-पूरी एक्सप्रेस का ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड रेल मंडल के अंतर्गत साक्षीगोपाल रेलवे स्टेशन में ठहराव की सुविधा प्रदान की जा रही है । यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर अस्थायी रूप से 6 महीने के लिए दिया जा रहा हैं ।
दिनांक 06 जून, 2023 को पूरी से चलने वाली गाड़ी 12843 पूरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन साक्षीगोपाल रेलवे स्टेशन 17.47 बजे पहुचकर 17.49 बजे रवाना होगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी दिनांक 05 जून, 2023 को अहमदाबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या 12844 अहमदाबाद-पूरी एक्सप्रेस ट्रेन का साक्षीगोपाल रेलवे स्टेशन में 07.32 बजे पहुचकर 07.30 बजे रवाना होगी ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button