मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का भारत जोड़ो अभियान चला चण्डी वार्ड में
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2023/02/durg-me-bharat-jodo-yatra.jpg)
दुर्ग। मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद के व्दारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लाक स्तरीय हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में आज वार्ड नं.33 चण्डी मंदिर वार्ड में दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा, पिछडा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर.एन.वर्मा, दुर्ग नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल एवं जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष गया पटेल की उपस्थिति में यात्रा प्रारंभ की गयी। दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों को घरों घर पहुंचा रहे है। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का आज शुरुवात सुबह 9.30 बजे राजीव भवन से रैली निकलकर गवली पारा, वर्धमान धर्मशाला, शिवपारा, चण्डीमंदिर, पंचमुखी मंदिर, होते हुए ब्राम्हणपारा, ढीमरपारा पहुचे वहॉ से वापस कांग्रेस भवन में समापन हुआ। पदयात्रा के दौरान मोहल्ले,घरों, चौक में बैठे लोगों को राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराया गया तथा भारत जोडो नफरत छोडो का यह संदेश पूरे वार्डो में पदयात्रा कर दिया जाएगा। कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार किसान का दुख दर्द और जनहित के साथ सभी वर्गो का ख्याल रख उनका उतरोत्तर विकास के प्रति सरकार दृढ़ संकल्पित है।
आज के पदयात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संदीप श्रीवास्तव, छ.ग.युवा कांग्रेस के महासचिव संदीप वोरा, महिला अध्यक्ष श्रीमती कन्या ढीमर पार्षद भोला महोबिया, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, सुशील भारद्वाज जगमोहन ढीमर,देव सिन्हा, श्रद्धा सोनी, मीना मानिकपुरी, मनीष यादव, शकुन ढीमर, राजकुमार वर्मा, विजय चन्द्राकर, अशोक मेहरा, पाशी अली, निरूपमा, प्रीति साहू, भूमिका देशमुख, सन्नी साहू, सदाबहार, वीणादुबे, चिराग शर्मा, विक्की यादव, रामरतन जलतारे, असगर अली, सहित भारी संख्या में कांग्रेस जनों की उपस्थिति थे।
मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा वार्ड नं. 34 शिवपारा वार्ड में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा प्रारंभ की जाएगी 6 फरवरी को सोमवार समय,सुबह 9.30 बजे से बजरंग चौक नयापारा रोड दुर्ग निकाली जावेगी।