छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

सुरक्षा को देखते हुए बीएसपी इस बार विश्वकर्मा पूजा के दिन जारी नही करेगी विजीटर्स पास

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के सुरक्षा की दृष्टि से 17 सितम्बर को होने वाले विश्वकर्मा पूजा में संयंत्र में अनाधिकृत व्यक्तियों तथा आंगतुकों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है। अत: संयंत्र प्रबंधन ने इस संबंध में परिपत्र जारी कर विश्वकर्मा पूजा के दिन अर्थात 17 सितम्बर शनिवार को किसी भी बाहरी अतिथि/पंडित/आंगतुक को संयंत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी।

साथ ही आयोजकों को यह सलाह दी जाती है कि पंडित की व्यवस्था केवल भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्मिकों में से ही की जाये।  सुरक्षात्मक उपायों के कारण वर्तमान में पूरा विश्व कोविड-19 महामारी से उबरने की ओर अग्रसर है। कोविड-19 महामारी अभी पूरी तरह से निर्मूल नहीं हुई है।

इसमें ढिलाई बरतना हम सभी के लिए पुन: गंभीर चुनौती हो सकती है। अत: सरकार तथा संयंत्र प्रबंधन द्वारा इस महामारी के प्रसार को रोकने हेतु समय-समय पर जारी विभिन्न सुरक्षात्मक उपायों तथा दिशा-निर्देशों जैसे सामाजिक दूरी बनाये रखना, बार-बार हाथ धोना तथा मास्क पहनना इत्यादि का सख्ती से पालन किया जाना है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button