खास खबर

पूर्व मंत्री अरुण जेटली को शनिवार को दोपहर 12 बजे निधन हो गया

सबका संदेश न्यूज़ नई दिल्ली- पूर्व मंत्री अरुण जेटली को शनिवार को दोपहर 12 बजे निधन हो गया. लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे अरुण जेटली ने अपनी अंतिम सांस नई दिल्ली स्थित एम्स में ली.
66 वर्षीय अरुण जेटली को 9 अगस्त को नई दिल्ली स्थित एम्स में सांस लेने में दिक्कत और बैचनी की वजह से भर्ती कराया गया था. उनकी खराब तबीयत को देखते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित तमाम सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता उनका हाल-चाल जानने के लिए एम्स पहुंचे थे.

सुषमा स्वराज के निधन के बाद दूसरी बड़ी क्षति
भारतीय जनता पार्टी के लिए अगस्त का महीना बड़ी क्षति का साबित हुआ है. 9 अगस्त को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हो गया था, इसके बाद अब अरुण जेटली का निधऩ हो गया है. इन दिग्गज नेताओं के निधन से न केवल भाजपा बल्कि देश के राजनीतिक जगत को बड़ी क्षति हुई है. अरुण जेटली के निधन की खबर सुनकर गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी हैदराबाद यात्रा को स्थगित कर दिया है.

विज्ञापन समाचार हेतु संपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button