Uncategorized

नीथू कमल के लिए एसपी की जिम्मेदारी संभालने का यह दूसरा मौका

सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़ रायपुर- जिले में पहली बार महिला आइपीएस अफसर नीथू कमल पुलिस महकमे में कप्तान की भूमिका निभाएंगी। 2008 बैच की आइपीएस नीथू कमल के लिए एसपी की जिम्मेदारी संभालने का यह दूसरा मौका है। प्रशिक्षण अवधि में कुछ दिनों के लिए वे एसपी का काम-काज अस्थायी रूप से देख चुकी हैं। उनके सामने महिला संबंधी अपराधों को रोकने बड़ी चुनौती है। खासकर तब, जब जिले में महिला बल की भारी कमी है। बलों की कमी की वजह से ही अब तक महिला अपराधों को रोकने के लिए बनाई गई प्लानिंग फेल होती रही है। थानों में महिला डेस्क, महिला जांच अधिकारी, घरेलू विवादों को सुलझाने के लिए काउंसिलिंग करने की बड़ी समस्या है। 2011 की जनगणना के अंतिम आकड़ों को देखा जाए तो रायपुर जिले में महिलाओं की जनसंख्या 20 लाख 15 हजार 686 है, जबकि जिले में महिला सुरक्षा बलों की संख्या ढाई सौ है। ऐसे में सुरक्षा बंदोबस्त की स्थिति समझी जा सकती है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button