सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत बम्हनीडीह विकासखंड के स्कूलों में होने वाले आयोजन कार्यक्रम ।

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत बम्हनीडीह विकासखंड के स्कूलों में होने वाले आयोजन कार्यक्रम ।
भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत बम्हनीडीह विकासखंड के स्कूलों में होने वाले आयोजन कार्यक्रम दिनांक 29 सितंबर 2026 समस्त स्कूलों में कार्यक्रम का विवरण
1, विद्या दान एवं शिक्षा सहयोग : विद्या दान के अंतर्गत बुक ट्री व स्कूल किट वितरण – जरूरतमंद और वंचित बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री (जैसे किताबें, बैग, स्टेशनरी) उपलब्ध कराना ताकि संसाधनों की कमी के कारण उनकी पढ़ाई न रुके। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों, समाज सेवी व्यक्तियों से अपील करें तथा शिक्षक भी स्वयं जरूरतमंद बच्चों की मदद करें ।
2, बच्चों के साथ रीडिंग सर्कल : बच्चो में पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए समूह में पठन – पाठन कराना, तथा डिजिटल माध्यम से सिखाना ।
बम्हनीडीह विकासखंड में 10 हजार विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने एक साथ साझा पठन किया था, इसी क्रम में 3 बजे से 4 बजे के मध्य साझा पठन किया जाएगा
3, डिजिटल स्टोरीटेलिंग : विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से सिखाना है
4, वरिष्ट नागरिकों को डिजिटल साक्षरता : इंटरनेट, आनलाइन भुगतान, सरकारी योजनाओ की जानकारी देना
5, समस्त स्कूलों में मायभारत पहल अंतर्गत ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता ।
मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा (राष्ट्रव्यापी ड्राईंग एवं भाषण प्रतियोगिता)
दिनांक 1 अक्टूबर 2026 स्थान – BRC कार्यालय बम्हनीडीह कार्यक्रम का विवरण
विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता (विषयः स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, सेना का शोर्य, विकसित छत्तीसगढ़, विकसित भारत)
स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शामिल होंगे
नमो सेवा अनकही कहानियां, नाट्य/ सांस्कृतिक प्रस्तुति व नुक्कड़ नाटक
जनकल्याण कारी योजनाओं एवं बदलाव पर आधारित नाट्य/ सांस्कृतिक प्रस्तुति व नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा
दिनांक 6 अक्टूबर 2026
1, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम बी डी महंत विद्यालय सारागांव
2, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बरपाली चाम्पा
नमो सेवा अनकही कहानियां, नाट्य/ सांस्कृतिक प्रस्तुति व नुक्कड़ नाटक
दिनांक – 08-10-2026
स्थान – शा.प्रा. स्कूल बाजार चौक ग्रा.पं. पोड़ीशंकर
दिनांक – 08-10-2026
ज्ञान प्रोत्साहन योजना एवं स्कूलों में आधार अपडेशन शिविर
बसंत चतुर्वेदी
बीईओ बम्हनीडीह
रत्ना थवाईत
एबीईओ बम्हनीडीह
हिरेंद्र बेहार
बीआरसीसी
डॉ उमेश दुबे
ब्लाक समन्वयक
साक्षर भारत कार्यक्रम




