छत्तीसगढ़

प्रतिदिन संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन Cultural programs will be organized every day in the evening

प्रतिदिन संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन
नारायणपुर, 22 फरवरी 2022-जिले के ऐतिहासिक माता मावली मेला में जिला प्रशासन एवं माता मावली मेला समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये है, जिसमें 23 फरवरी को संध्या 7 बजे पारम्परिक वेशभूषा के साथ  स्थानीय नृतक दल अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं 24 फरवरी को बस्तर अंचल का प्रसिद्ध रास परब ग्रुप द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी। इसी प्रकार 25 फरवरी को राजधानी रायपुर के दल द्वारा पुन्नी के चंदा कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा। वहीं 26 फरवरी को कोहली म्यूजिकल ग्रुप, जयपुर ओड़िसा द्वारा गीत-संगीत एवं नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी जायेगी। इसी प्रकार मेला के अंतिम दिन 27 फरवरी 2022 को सुनील सोनी नाईट, दुर्ग द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button