छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई
कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र के गृह क्षेत्र में डॉ. रमन लेंगे बड़ी चुनावी सभा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन भाजपा प्रत्याशी का हाउसिंग बोर्ड में करेंगे चुनाव प्रचार

भिलाई। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सबसे खासमखास भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव और धर्मेन्द यादव के गढ हाउसिंग बोर्ड में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। और बड़ी आमसभा लेंगे। इससे पूर्व भी विधानसभा चुनाव में रमन सिंह ने हाउसिंग बोर्ड स्थित गुरूद्वारा में माथा टेकने के बाद भाजपा प्रत्याशी विद्यारतन भसीन के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था
और रिजल्ट के रूप में विद्यारतन भसीन वैशाली नगर से लगातार दो बार भाजपा से विधायक बने। इस बार भी डॉ. रमन सिंह भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में हाउसिंग बोर्ड से अपने चुनावी प्रचा का शंखनाद करने जा रहे हैं।