पिछडा वर्ग के हित मे नही है भूपेश बघेल सरकार ….खिलावन साहू
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2023/02/SABKA-SANDESHpng-1-300x77-1.png)
जांजगीर चांपा जिले में
मनीष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि -भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कबीरधाम की जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक भाजपा कार्यालय कवर्धा में मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक सक्ती व जिला साहू संघ जांजगीर चांपा के जिलाध्यक्ष डॉ.खिलावन साहू के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई, मोर्चा के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश कौशिक जी के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों एवं मंडल पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉ साहू का अभूतपूर्व स्वागत किया, बैठक को संबोधित करते हुए
डॉ साहू ने कहा कि हमारी आगामी कार्य योजना छत्तीसगढ़ में 27% आरक्षण लागू करने के लिए धरना एवं प्रदर्शन तथा मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश हेतु पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए 27% आरक्षण लागू करने के लिए मोदी जी को जिले में निवासरत सभी समाज प्रमुखो से धन्यवाद पत्र लेना,
बैठक को पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर सियाराम साहू, जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, पूर्व विधायक द्वय मोतीराम चंद्रवंशी, अशोक साहू प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा जिला प्रभारी राजेश ताम्रकार प्रदेश मंत्री अंबिका चंद्रवंशी, रामकृष्ण साहू ने भी संबोधित किया, स्वागत भाषण एवं जिले का वृत्त जिलाध्यक्ष जय प्रकाश कौशिक जी ने रखा, कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ नारायण साहू ने किया बैठक में जिला महामंत्री गजपाल चंद्राकर, रामविलास चंद्रवंशी अजीत चंद्रवंशी, चंद्र कुमार सोनी, नरेंद्र मानिकपुरी, रामस्वरूप साहू, राम चरण साहू, सुरेश दुबे, कैलाश चंद्रवंशी, संतोष पटेल, जसमिंदर बग्गा, सुरजीत, गजपाल चंद्राकर, ओम यदु ,चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, ध्वजा राम चंद्राकर, राधे किशन सोनी, लाला साहू, अशोक पटेल, महादेव, रामकुमार यादव, अशोक पटेल, दीपक मानिकपुरी, योगेश साहू डॉक्टर भूषण साहू, गजपति साहू सहित जिले के सभी 14 मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।