कबीरधाम : ‘टूलकिट’ मामले में BJP का धरना प्रदर्शन, सीएम भूपेश पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों Kabirdham: BJP’s sit-in protest in ‘toolkit’ case, CM Bhupesh accused of misuse of power, former MLA Motiram Chandravanshi lashed out at Congress
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2021/05/IMG-20210521-WA0061.jpg)
कबीरधाम : ‘टूलकिट’ मामले में BJP का धरना प्रदर्शन, सीएम भूपेश पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों
कबीरधाम। कोरोना संकट के बीच टूलकिट मामला छत्तीसगढ़ में गहराते जा रहा है। BJP ने आज कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन किया है। भाजपा ने कांग्रेस पर तरह-तरह के आरोप लगाए हैं।
दरअसल, कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज कराया, जिसके बाद आज भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन किया।
बता दे कि आज छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ टूलकिट मामले में धरना प्रदर्शन कर रही है। कबीरधाम जिला में भी भाजपा के पूर्व विधायक मोती राम चंद्रवंशी ने बूथ में साथियों संग कांग्रेस के खिलाफ धरना दिया। जिला भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ खूब नारेबाजी की।
जिला भाजपा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का टूलकिट के माध्यम से देश की छवि को धूमिल करने के षड्यंत्र का खुलासा होने से कांग्रेस का देशविरोधी चेहरा सबके सामने आ गया है। कांग्रेस की टूलकिट का अक्षरशः पालन करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस और सीएम भूपेश बघेल ने सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या की है।
वही, पूर्व विधायक मोती राम चंद्रवंशी ने कहा कि भाजपा कभी सत्य का साथ नहीं छोड़ सकती। महामारी के अवसर में कांग्रेस सरकार को लोगों के इलाज, टीकाकरण में ध्यान देना चाहिए तो वह अत्याचार और दमन करने में व्यस्त है। BJP प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ पूर्व में कांग्रेस ने याचिका दर्ज की थी, जिस पर हाई कोर्ट से फटकार भी मिली थी। इसके बाद भी कांग्रेस सुधरी नहीं है।
भाजपा का मानना है कि कांग्रेस गुप्त दस्तावेज के माध्यम से भारत को पूरी दुनिया में बदनाम करने के लिए लगी है। हाल ही के दिनों में सोशल मीडिया में, जो दुष्प्रचार भारत के खिलाफ हुआ है, वह कांग्रेस की साजिश है। इसका खुलासा होने के बाद कांग्रेस बौखला गई है। लेकिन हम यहां नहीं रुकेंगे, कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देंगे। भाजपा का हर कार्यकर्ता और नेता भारत की रक्षा करने के लिए कांग्रेस की हर प्रताड़ना खेलने के लिए तैयार है।
बता दे कि इस प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन में कबीरधाम जिले से पूर्व विधायक मोती राम चंद्रवंशी, नेताप्रतिपक्ष उमंग पांडेय बूथ अध्यक्ष रामरूप साहू योगेश चंद्रवंशी भाजपा कार्यकर्ता, मोर्चा, प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि की सहभागिता रही। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया व मास्क भी लगाया गया।
क्या होता है टूल किट –
यह किसी भी संस्था के अभियान या आंदोलन के लिए बनाये गए रणनीति का एक गुप्त दस्तावेज होता है। वर्तमान के डिजिटल समय में सोशल मीडिया की ताकत सबसे अधिक है और इसी मीडिया पर चलाया गया अभियान किसी सफलता की
गारंटी जैसा हो गया है।
भाजपा के अनुसार, हाल के सभी आन्दोलनों में खासकर अभी मोदी जी की सरकार को बदनाम करने के लिए किये गए कथित किसान आन्दोलन या शाहीन बाग आन्दोलन आदि में इसका प्रयोग किया गया है। इसके तहत कांग्रेस और तमाम भाजपा विरोधी समूह गुप्त रणनीति बनाते हैं और प्रधानमंत्री मोदी को बदनाम करने के लिए देशद्रोही गतिविधियां तक करने से नहीं चूक रही हैं। ‘टूलकिट’ शब्द सोशल मीडिया के संदर्भ में ज़्यादा इस्तेमाल होता है, लेकिन इसमें सोशल मीडिया की रणनीति के अलावा धरना प्रदर्शन प्रोपगंडा दुष्प्रचार आदि के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।