खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई
जिले कलेक्टर समेत भिलाई निगम के अधिकारी व जन्प्रतिनिधि ने किया टीकाकरण केंद्र का निरिक्षण

भिलाई / आज दुर्ग जिला कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के साथ भिलाई नगर निगम कमिश्नर ऋतुराज रघुवंशी, भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू, एल्डरमैन मोहम्मद शादाब के साथ निगम के अधिकारीगण ने वैशाली नगर विधानसभा के विभिन्न वार्ड जैसे राधिका नगर ,कोसा नगर ,फरीद नगर ,नेहरू नगर के कोविड वैक्सीनशन सेंटर का दौरा कर वहां के हालातों की जानकारी ली, साथ ही वहां उपस्थित कोरोना वारियर्स का हौसला भी बढ़ाया ।




