Uncategorized

विश्रामपुरी मंडी परिसर के नवीन धान उपार्जन केन्द्र का उद्घाटन कांग्रेस नेता धन्नूराम मरकाम ने कीया

नवीन केन्द्र में डेढ लाख टन धान रखने का क्षमता- जगदेव सोनी

केशकाल (के.शशिधरण)। विधानसभा क्षेत्र केशकाल अंतर्गत विश्रामपुरी मंडी परिसर में क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्रों में जाम पडे धान को देखते हुये नवीन धान संग्रहण केन्द्र जिला विपणन विभाग जिला कोण्डागांव द्वारा विश्रामपुरी में बनाया गया था जिसका निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद दिनांक 06 फरवरी 2021 को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व बडे किसान धन्नूराम मरकाम के हाथों से नवीन संग्रहण केन्द्र विश्रामपुरी का पूजा अर्चना कर शुभ उदाघाटन किया गया है, इस मौंके पर कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष हीरालाल नेताम व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता के अलावा श्री जयदेव सोनी जिला विपणन अधिकारी जिला कोण्डागांव के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है, कि नवीन संग्रहण केन्द्र विश्रामपुरी में बनाने का का विशेष पहल स्थानीय विधायक श्री संतराम नेताम केशकाल द्वारा किया गया था। जिस पर विश्रामपुरी के क्षेत्र वासियों ने विधायक श्री संतराम नेताम का आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद प्रेषित की है। जिला विपणन अधिकारी श्री जयदेव सोनी कोण्डागांव बताया है, कि विश्रामपुरी का नवीन उपार्जन केन्द्र में डेढ लाख टन धान रखने की क्षमता होने की जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button