छत्तीसगढ़

पेंडरवा में खून से खेल, अंकित गौराहा ने प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए सवाल l

पेंडरवा में खून से खेल, अंकित गौराहा ने प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए सवाल l

बिलासपुर l बिल्हा विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत पेंडरवा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के 7 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,आरोपियों ने परिवार पर अचानक हमला कर दिया और बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं। इस हमले में छोटे-छोटे मासूम बच्चों तक को नहीं बख्शा गया। बच्चों के कान, सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है।
घटना के बाद कांग्रेस नेता अंकित गौरहा सिम्स अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा यह घटना प्रशासन की घोर लापरवाही का परिणाम है। यदि समय रहते शिकायत पर कार्रवाई की जाती, तो शायद एक महिला की जान नहीं जाती और इतने लोग घायल नहीं होते।
इस पूरे घटनाक्रम में सबसे चिंताजनक पहलू यह सामने आया है कि पीड़ित परिवार एक दिन पूर्व ही अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि उस समय थाना प्रभारी वीआईपी ड्यूटी में व्यस्त थे और वहां कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था, जो शिकायत पर तत्काल कार्रवाई कर सके। यदि समय रहते उचित कदम उठाए जाते, तो संभवतः इस घटना को टाला जा सकता था।
घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब तक किसी भी संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कोई वैधानिक कार्रवाई नहीं की गई है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button