मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के अंतर्गत सहायक ग्रेड-03 एवं भृत्य के पदों की अंतिम पात्र-अपात्र सूची जारी’

मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के अंतर्गत सहायक ग्रेड-03 एवं भृत्य के पदों की अंतिम पात्र-अपात्र सूची जारी’
नारायणपुर, 04 नवंबर 2026// कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 योजना के तहत स्वीकृत पद संरचना के अनुसार सहायक ग्रेड-03 (अन्य पिछड़ा वर्ग) एवं भृत्य (अनुसूचित जनजाति) के नियमित पदों पर भर्ती की प्रक्रिया के तहत अंतिम पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तथा दावा-आपत्ति निराकरण का विवरण जारी किया गया है।
संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़, इंद्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर द्वारा जारी पत्र क्रमांक 14835/मबावि/स्था-03/2025-26, दिनांक 10 दिसंबर 2025 के निर्देशों के परिपालन में जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों का परीक्षण निर्धारित अनिवार्य शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यताओं के आधार पर किया गया। प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण करने के उपरांत कलेक्टर की अनुमति एवं अनुमोदन से अंतिम पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की गई है।
उक्त भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अंतिम सूची एवं दावा-आपत्ति निराकरण का विवरण जिले के अभ्यर्थियों के अवलोकनार्थ जारी किया गया है। संबंधित अभ्यर्थी प्रकाशित सूची का अवलोकन कर सकते हैं।




