महिला सशक्तिकरण केन्द्र के अंतर्गत 02 संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित’

महिला सशक्तिकरण केन्द्र के अंतर्गत 02 संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित’
नारायणपुर, 04 नवंबर 2026// कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन के निर्देशानुसार जिले में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने एवं महिलाओं के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र की स्थापना की गई है। केन्द्र के संचालन एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संविदा/एकमुश्त वेतन के आधार पर रिक्त जेन्डर विशेषज्ञ अनुचित जनजाति के 01 एवं कार्यालय सहायक अनारक्षित के 01 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त पदों की पूर्ति के लिए निर्धारित अर्हता एवं शर्तों के अनुरूप इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों के साथ दिनांक 18 नवंबर 2026 को शाम 5रू00 बजे तक पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट अथवा रजिस्ट्री के माध्यम से निर्धारित कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आवश्यक अनुभव, मानदेय एवं अन्य नियम एवं शर्तों की जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व विज्ञापन का अवलोकन कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।



