छत्तीसगढ़

जनदर्शन में कलेक्टर नम्रता जैन ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

जनदर्शन में कलेक्टर नम्रता जैन ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

नारायणपुर, 04 नवम्बर 2026// कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन ने जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं, शिकायतें एवं मांगें सुनीं। उन्होंने आम नागरिकों से प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने और सभी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में ग्राम कुकड़ाझोर निवासी उमेश मांझी ने धान पंजीयन के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं ग्राम पंचायत बावड़ी के सरपंच ने आश्रित ग्राम मलेचुर में पिछले एक वर्ष से टूटे बिजली के तार की मरम्मत कराने की मांग रखी। ग्राम पंचायत बम्हनी के सरपंच ने सामुदायिक शेड निर्माण के लिए आवेदन दिया।

इसी प्रकार डीएमएफ के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सितंबर एवं अक्टूबर माह के वेतन का भुगतान दीपावली से पूर्व कराने की मांग की। कलार समाज के अध्यक्ष ने सामाजिक कार्यों के लिए भूमि आवंटन एवं पट्टा प्रदान करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम रेंगाबेड़ा के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था के लिए सोलर टंकी एवं पंप स्थापना की मांग रखी। वहीं ग्राम पंचायत गोटा जम्हरी के सरपंच ने छह नवीन ग्राम पंचायतों में चावल आवंटन प्राप्त नहीं होने की समस्या से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन ने सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी लेते हुए समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

’वन मंत्री केदार कश्यप ने जिला स्तरीय युवा उत्सव एवं विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक का किया भव्य शुभारंभ’

’बस्तर ओलंपिक में इस वर्ष 63 हजार युवाओं ने कराया पंजीयन, पिछले वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत की वृद्धि’

’युवा खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करें दृ केदार कश्यप’

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button