छत्तीसगढ़

थाना बिल्हा सरप्राईस चेकिंग के तहत् मिली सफलता, चेकिंग दौरान 02 व्यक्ति पुलिस के गिरफ्त मे।

थाना बिल्हा सरप्राईस चेकिंग के तहत् मिली सफलता, चेकिंग दौरान 02 व्यक्ति पुलिस के गिरफ्त मे।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l
चेकिंग स्थल पर संदिग्ध व्यक्ति चाकू पकडे हुये थे।
आरोपी से 02 नग स्टील चाकू की जप्ती।
मो.सा. यामहा सीजी10बी 7538 व मो.सा. रायल फिल्ड सीजी10बी 7538 की जप्ती।
02 आरोपी की गिरफ्तारी।
02 दिवस के भीतर 04 व्यक्तियो पर की गयी कार्यवाही।
नाम आरोपी – 1. अनिषेक केवट पिता सुरेश केवट उम्र 23 वर्ष निवासी चुराघाट थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.) (अप.क्र. 560/2026)
2. भानुप्रताप निषाद पिता प्यारेलाल निषाद उम्र 24 वर्ष निवासी गोढी थाना / बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.) (अप.क्र. 561/2026) अपराध क्रमांक- 560/2026 / धारा – 25 आम्र्स एक्ट
अपराध क्रमांक- 561/2026 / धारा – 25 आम्र्स एक्ट
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि एवं वपुअ महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों को नवरात्रि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था सुदृढ करने सरप्राईस चेकिंग कर संदिग्ध व अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों के विरूध्द कार्यवाही किये जाने निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन मे दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी द्वारा बिल्हा स्टाफ के साथ दिनांक 19.10.2026 को ग्राम भैसबोड फाटक के पास सरप्राईस चेकिंग चलाया जा रहा था चेकिंग दौरान मो.सा. जी.डी. रायल फिल्ड क्रमांक सीजी10बी 7538 मे अनिशेक केवट व मो.सा. यामहा क्रमांक सीजी10बी 7538 मे भानुप्रताप निषाद की तलाशी लेने पर दोनो व्यक्ति जेब मे स्टील का चाकू रखा हुआ था जिनके कब्जे से 02 नग स्टील का चाकू व 02 नग मो.सा. जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश कुमार बंजारे, निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्र.आर. 786 अनिल बंजारे, प्र.आर. 102 अमर चन्द्रा, आर. 1431 अर्जुन जांगडे व आरक्षक 1390 संतोष मरकाम का विशेष योगदान रहा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button