Uncategorized

illegal Marriage Garden : अवैध मैरिज गार्डन पर सख्त हुआ प्रशासन.. एक सप्ताह में किया जाएगा सर्वे, फिर होगी बड़ी कार्रवाई

illegal marriage garden in bhopal | Source : File Photo

भोपाल। illegal marriage garden in bhopal : राजधानी भोपाल में नगर निगम प्रशासन ने अब अवैध रुप से संचालित किए जा रहे मैरिज गार्डन्स के खिलाफ कार्यवाही का मूड बना लिया है। इसको लेकर निगम प्रशासन की ओर से पूरी रणनीति भी तय कर ली गई है। निगम की ओर से राजधानी में संचालित वैध और अवैध रुप से संचालित हो रहे मैरिज गार्डन्स का एक सप्ताह में सर्वे किया जाएगा। जिसके बाद आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

read more : Rajnandgaon Latest News: आरक्षक ने लगाई फांसी, पेड़ के नीचे फांसी के फंदे से लटकता मिला शव, कारण अज्ञात 

illegal marriage garden in bhopal : भोपाल में अवैध मैरिज गार्डन पर सख्त नगर निगम सख्त हो गया है। एक सप्ताह में शहर में स्थापित गार्डन का सर्वे होगा। अवैध गार्डन्स के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी। वैध मैरिज गार्डन्स में नियमों का किया सर्वे किया जाएगा। शहर में अभी 150 से ज्यादा मैरिज गार्डन संचालित हो रहे हैं। इनमें से लगभग 100 गार्डन्स के पास ही लाइसेंस हैं। 6 माह पहले भी 45 अवैध गार्डन पर की तालाबंदी गई थी।

भोपाल नगर निगम के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी का कहना है कि, हमने तय किया है शहर में जितने भी मैरिज गार्डन संचालित किए जा रहे हैं। उनका नियमों के अनुसार सर्वे कराया जाएगा। जो अवैध निकलेंगे, उनके खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी। वहीं वैध रुप से संचालित शादी हॉल में भी फायर सेफ्टी नॉर्म्स और ट्रैफिक अवरुध नहीं होने की स्थिती को भी जांचा जाएगा। अगर, आम जनता को इनसे दिक्कत हो रही है तो वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मुस्लिम धार्मिक स्थलों पर हिन्दू धर्मस्थल होने के दावों की आलोचना करते हुए इसे कुछ लोगों द्वारा खुद को हिंदूवादी नेता के तौर पर स्थापित करने की कोशिश करार दिया है | इस मुद्दे पर आपकी क्या राय है –
क्या विवादित मुस्लिम धर्म स्थलों का सर्वे होना चाहिए?

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button