Uncategorized

Allu Arjun News : जेल में कटेगी अल्लू अर्जुन की रात, समर्थन में उतरे दिग्गज, भाजपा सांसद ने कहा – ये सब साजिश है

Allu Arjun News, | Image Credit- PTI

नई दिल्ली : Allu Arjun News : साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को शुक्रवार सुबह हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। हालांकि कुछ घंटे बाद ही उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई थी, लेकिन अल्लू अर्जुन अब भी जेल में हैं। अल्लू अर्जुन को शनिवार सुबह जेल से रिहा किया जाएगा। अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद से ही उनके फैंस और कई दिग्गज उनके समर्थन में उतर गए हैं। भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन और सिंगर मीका सिंह में अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं।

दरअसल अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की जान चली गई थी। जिसको लेकर आज एक्टर को उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। वहीं अब बॉलीवुड और साउथ के बाद भोजपुरी स्टार रवि किशन एक्टर को सपोर्ट में उतरे। उन्होंने कहा कि ये बहुत गलत हुआ है। हिंदी सिनेमा के लिए ये काला दिन है। इनके अलावा सिंगर मीका सिंह ने भी अल्लू अर्जुन का समर्थन किया है।

यह भी पढ़ें : BJP Supports Allu Arjun: अल्लू अर्जुन के गिरफ्तारी पर भड़की भाजपा.. मोदी सरकार के मंत्री ने कहा, ‘कांग्रेस नहीं करती क्रिएटिव इंडस्ट्री का सम्मान’

रवि किशन ने अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी को बताया साजिश

Allu Arjun News :  भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने संध्या थिएटर में एक महिला की मौत पर अभिनेता अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर कहा, “वो मेरे अच्छे मित्र और को-एक्टर हैं। एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता के साथ आप इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। ये सभी अभिनेता और फिल्म उद्योग के लिए एक काला दिन है। वहां की कांग्रेस सरकार को जवाब देना चाहिए।”

आतंकवादी की तरह अल्लू अर्जुन को किया गया गिरफ्तार – रवि किशन

रवि किशन ने आगे ये भी कहा कि, “ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। ये मामला निजी लगता है और इसकी जांच जरूर होनी चाहिए। सरकार की जवाबदेही बनती है। उनको ऐसे गिरफ्तार किया गया जैसे किसी आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया हो। उनके छोटे-छोटे बच्चों पर क्या बीती होगी जब उन्होंने देखा होगा की उनको किस तरह से गिरफ्तार गया।”

यह भी पढ़ें : झांसा देकर 5 लाख से ज्यादा की ठगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

मीका सिंह ने किया अल्लू अर्जुन का समर्थन

Allu Arjun News :  वहीं बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर मीका सिंह ने भी अल्लू अर्जुन के सपोर्ट में एक पोस्ट शेयर की है। मीका सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि, ‘भाई अल्लू अर्जुन आपका स्वागत है। हम सभी आपसे प्यार करते हैं और हम हमेशा आपके साथ रहेंगे, चमकते रहो। आपको और शक्ति मिले..भगवान भला करें।

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी से जुड़ी बड़ी बातें

प्रश्न 1: अल्लू अर्जुन गिरफ्तार क्यों हुए हैं?

अल्लू अर्जुन को उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान एक महिला की मौत के मामले में आरोपों की वजह से गिरफ्तार किया गया था।

प्रश्न 2: क्या अल्लू अर्जुन को जमानत मिल गई है?

जी हां, अल्लू अर्जुन को कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई थी, लेकिन वह अभी भी जेल में हैं।

प्रश्न 3: अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर नेताओं की क्या प्रतिक्रिया है?

भाजपा सांसद रवि किशन और सिंगर मीका सिंह सहित कई दिग्गजों ने उनकी गिरफ्तारी को गलत बताया है ।

प्रश्न 4: अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी से उनके फैंस का क्या रिएक्शन है?

अल्लू अर्जुन के फैंस और उनके समर्थक उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और उनका समर्थन कर रहे हैं।

प्रश्न 5: अल्लू अर्जुन को कब रिहा किया जाएगा?

अल्लू अर्जुन को शनिवार सुबह जेल से रिहा करने की संभावना बताई जा रही है।

छत्तीसगढ़ सरकार का एक साल पूरा होने पर आपकी राय 

मध्यप्रदेश सरकार का एक साल पूरा होने पर आपकी राय

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button