राष्ट्रीय खेल दिवस पर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता

✍Rajeev Gupta
कोण्डागांव । राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजन को गरिमामय आयाम देते हुए पहली बार जिला मुख्यालय कोण्डागांव में महत्वपूर्ण आयोजन जिला प्रशासन कोण्डागांव तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोण्डागांव द्वारा राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता बालक/बालिका 14 एवं 17 वर्ष ओपन आयु वर्ग में स्व. मेजर ध्यान चंद के जन्म दिवस स्मृति अवसर पर दिनांक 29 अगस्त बृहस्पतिवार को कोण्डागांव क्रीड़ोत्सव 2019 का भव्य समारोह स्टेडियम ग्राउण्ड विकासनगर कोण्डागांव में किया जा रहा है।
उद्घाटन समारोह प्रातः 10.00 बजे मुख्य अतिथि मान. दीपक बैज सांसद बस्तर अध्क्षता मान. मोहन मरकाम विधायक कोण्डागांव, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीगढ़ प्रदेश कांग्रेश कमेटी तथा विशिष्ट अतिथि मान. मोहन मण्डावी सांसद कांकेर, मान. संतराम नेताम विधायक केशकाल, उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण, मान. चंदन कश्यप विधायक नारायणपुर, मान. देवचंद मातलाम अध्यक्ष जिला पंचायत कोण्डागांव, मान. रवि घोष उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोण्डागांव, मान. तरसेम सिंह गिल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कोण्डागांव, मान. मनीष श्रीवास्तव उपाध्यक्ष नगर पंचायत कोण्डागांव की गरिमामय उपस्थिति में होगा।
उद्घाटन समारोह के प्रमुख आर्कषण स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा मर्दापाल आई.टी.बी.पी. द्वारा प्रशिक्षित बालिका हॉकी मैच है। समापन समारोह दिनांक 30 अगस्त शुक्रवार को मध्यान्ह 12 बजे से आयोजित है।