छत्तीसगढ़

देश में ऐसा कोई राज्य नहीं जो किसानों से धान 2500 रू. प्रति क्विंटल में खरीदी कर रहा- संतराम

(के. शशिधरण)

बीजेपी नेता भूपेश सरकार की अच्छा कार्याें को पचा नही पा रही है, इसलिए अनर्गल बयान दे रहे है

केशकाल। भारत देश के अंतर्गत छ.ग. राज्य में किसानों से प्रति क्विंटल धान 2500/- रू. में खरीदी किया जा रहा है, उपरोक्त बात श्री संतराम नेताम व उपाध्यक्ष, बस्तर विकास प्राधिकरण तथा विधायक केशकाल ने पत्रकार द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब देते हुये बताया अभी हाल में विपक्ष भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा छ.ग. सरकार पर धान खरीदी को लेकर किया गया आरोप पर अपना प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये उपरोक्त बात कही है। केशकाल विधायक ने छ.ग. के मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल का अपने विधानसभा अंतर्गत विश्रामपुरी के कोंगेरा में प्रस्तावित गोधन न्याय योजना व गोठान की क्रियान्वयन कर क्षेत्रवासियों से रूबारू होने के लिए शायद 27 जनवरी 2021 को विश्रापमुरी आगमन की सफलता के लिए तन-मन से कार्यक्रम की तैयारियों में लगे हुए है। श्री संतराम नेताम ने अपने क्षेत्र के विकास कार्योंं के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा करोडों लागत की विभिन्न कार्यायोजना की घोषणा होने की उम्मीद जताया है। जिसमें प्रमुख रूप से विश्रापमुरी में महाविद्यालय व विश्रामपुरी के मांझीनगढ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रमुख मांगो के साथ बांसकोट को उप तहसील का दर्जा एव ंकेशकाल व फरसगांव ब्लाॅको के अनेक विकास कार्याें का घोषणा होने की प्रबल संभावना जताया है। कार्यक्रम स्थल कोंगेरा में मुख्यमंत्री का आगमन व कार्यक्रम 26 जनवरी 2021 को होने वाले राष्ट्रीय पर्व के दूसरे दिन 27 जनवरी 2021 को होने का प्रबल संभावना बताया है, मुख्यमंत्री का कोंगेरा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु तैयारियाॅ अंतिम चरण की ओर बताया है। विधायक श्री नेताम ने जानकारी दी कि देश मे ऐसा कोई राज्य नहीं है, जो छत्तीसगढ सरकार ने किसान भाईयों से प्रति क्विंटल धान 2500/-रू. में खरीदी कर रहा हो जो भाजपा नहीं पचा नहीं पा रहा है, इसलिए सरकार के ऊपर अनर्गल बयान दे रहे है।

http://sabkasandesh.com/archives/95878

Related Articles

Back to top button