छत्तीसगढ़
हेलीपेड की जानकारी उपलब्ध कराने बाबत्

हेलीपेड की जानकारी उपलब्ध कराने बाबत्
देव यादव
बेमेतरा 11 जनवरी 2021-मुख्यमंत्री अन्य मंत्रीगण तथा वीआईपी गणों के यात्रा कार्यक्रम शासकीय प्रवास के सुगम संचालन हेतु राज्य मे स्थित हेलीपेड के को-आर्डिनेट्स सहित अन्य अद्यतन जानकारी का संकलन किया जाना है। जिले मे स्थित हेलीपेड की जानकारी निर्धारित प्रपत्र मे उपलब्ध कराने प्रदेश के विमानन संचालनालय द्वारा कलेक्टरों को पत्र जारी किया गया है।
कलेक्टर बेमेतरा ने कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं जिले के सभी चार अनुविभागीय दण्डाधिकारियों-बेमेतरा, बेरला, साजा एवं नवागढ़ को यथाशीघ्र अक्षांश, देशांश सहित जानकारी निर्धारित प्रपत्र मे उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है।
सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर जैतपुरी संबलपुर मारो नवागढ़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव की खबर मो 9098647395



