छत्तीसगढ़

लाखों का 21 नग लोहे का बिजली पोल चोरी

लाखों का 21 नग लोहे का बिजली पोल चोरी
देव यादव सबका संदेश न्यूज़
बेमेतरा. नांदघाट थाना क्षेत्र के ग्राम जरहापार खुटेरा व ग्राम गुजेरा में सडक किनारे लगाने के लिए ठेका कंपनी द्वारा विद्युत पोल रखा गया था । जिसे बिते 5 जनवरी को सुबह अज्ञात व्यक्ति द्वारा भारी माल वाहक में आकर दिन दहाडे ले जाया गया । जिसे ग्रामीणो ने भी देखा है इस दौरान निर्माण कंपनी से जुडे तेजकुमार वर्मा जब मौके पर पहुचे तब लोहे के किमती खंभा नही होने पर जानकारी जुटाया तो पाया कि ग्राम जरहागांव में 15 नग , ग्राम खुटेरा में 5 नग व ग्राम गुजेरा में 1 नग पोल चोरी लिया गया है जिसके बाद प्रार्थी ने नांदघाट थाना पहुचकर अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है थाना प्रभारी विपीन रंगारी ने जानकारी दी कि प्रकरण में प्रार्थी तेजसिंह वर्मा न निवासी मोवा रायपुर की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपीयों के द्वारा 21 नग लोहे का विद्युत पोल किमत 3,00,000 रू को चोरी कर ले जाने पर से धारा 379,34 भादवि . के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है ।
सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर जैतपुरी संबलपुर मारो नवागढ़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव की खबर मो 9098647395

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button