भाजपा नेताओं ने खरीदी केंद्रों की समस्याओं को अधिकारियों से तत्काल निराकरण करने कहा

के शशिधरण
कोंडागांव/केशकाल। केशकाल ब्लाक अंतर्गत विभिन्न आसपास सोसाइटी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धान खरीदी केंद्रों का सोमवार को निरीक्षण किया। लगभग सभी सोसाइटियों में किसानों ने बारदाने की कमी बताई। कई किसानों ने यह भी बताया कि वे दो दिसंबर से धान बेचे हैं, जिसका पैसा अब तक नहीं मिला है। किसानों की शिकायत पर नेताओं ने तुरंत अधिकारियों से दूरभाष से बात कर तत्काल समस्या का निराकरण करने कहा गया। कहा गया कि जिस रफ्तार से खरीदी चल रही है उस गति से पूरी खरीदी हो पाना असंभव है। इसलिए खरीदी का समय बढ़ाने का भी मांग किया। साथ ही सभी किसानों से अपील की गई किसी के बहकावे में न आएं और जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिल संसद में लाया गया है, उस बिल का भी खुले मंच में समर्थन किया। किसानों ने ताली बजाकर बिल का स्वागत किया। इस बीच किसानों से बात करने पर उन्होंने बताया कि बारदाना के कमी के चलते जिनके पास खुद का बारदाना है उसका ही टोकन काटा जा रहा साथ ही टोकन काटने में भी लंबी कतार लगा घण्टो इंतजार करना पड़ा रहा है। कृषक व सरपँच पति ग्राम पंचायत होनहेड रतिराम ने बताया कि लगातार किसानों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, साथ ही प्रदेश के मुखिया द्वरा ठगी किया जा रहा है, चूँकि बारदाना के कमी से तो पहले ही झुज रहे। अब जिसके पास बारदाना है उनका ही टोकन काटा जा रहा है जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर उसेण्डी ने बताया कि प्रदेश की झूठी सरकार लगतार प्रदेश भर के किसानों के साथ छलावा करते आ रहा जिसका आने वाले समय मे मुहतोड़ जवाब किसानों द्वरा दिया जाएगा इस बीच उन्होंने धान खरीदी केंद्र में बोर को भी वजन काटा करवाया साथ ही वहां के किसानों को आश्वासन भी दिया कि उनकी मांगों व उनके हित के लिए सड़क के लड़ाई भी करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से सन्तोष कटारिया , आकाश मेहता, धनराज मालू , रजिया खाना, आशा दीवान, मनोज गोयल, नवदीप सोनी, महेंद्र रामटेके सहित किसान उपस्थित थे।