छत्तीसगढ़

हाईवा के चपेट में आने से छात्र की मौत, दोस्तों के साथ जा रहा था बुआ के घर

केशकाल/ विश्रामपुरी । विश्रामपुरी से कोसमी जाने वाले मार्ग में मंगलवार को एक टिप्पर गाड़ी के चपेट में आने से 10 वीं कक्षा के एक छात्र अखिलेश्वर की मौत हो गई । वहीं उसके दोस्तों को हल्की चोट आई है । उधर पुलिस ने हाईवा वाहन जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया ।
प्राप्त जानकारी अनुसार विश्रामपुरी से लगे ग्राम कोसमी घाट में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है । इस निर्माण कार्य को लेकर आए दिन गुणवत्ताहीन कार्य होने का शिकायत मिलता रहता है। इसी बीच मंगलवार दोपहर को बावनपुरी निवासी अखिलेश्वर पिता मंगऊराम उम्र 18 वर्ष कक्षा दसवीं की छात्र जो अपने  दोस्तों के साथ कोसमी रास्ता से बुआ के घर बेलरगांव जा रहा था । तभी विपरीत दिशा से चनाभर्री सड़क निर्माण कार्य में लगे हाइवा क्र सीजी 08 एई 5291 गाड़ी ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मारी जिससे बाइक में सवार अखिलेश्वर वाहन के सामने चक्का में आ गया जिससे मौके पर ही मौत हो गया वही अन्य दोनो को मामूली चोट आया ।
         घटना की जानकारी लगते ही विश्रामपुरी पुलिस ने घटना पर पहुंचकर हाईवा गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी गिरफ्तार कर लिया है । इधर घटना के बाद से पूरे परिवार में शोक का माहौल फैल गया है । परिवार वालों ने बताया कि इसी वर्ष दसवीं का परीक्षा भी दिया था और जल्द रिजल्ट आने वाला था ।

सबका संदेस ब्यूरो, कोंडागांव 9425598008

Related Articles

Back to top button