छत्तीसगढ़

धान खरीदी केन्द्रो में जाम पड़े हजारों क्विंटल धान का कछुवा चाल उठाव से खरीदी प्रभारी परेशान

नवीन लेम्पस का दर्जा प्राप्त अरंडी केन्द्र भगवान भरोसे, 16 हजार क्विंटल से ज्यादा धान जाम

केशकाल। राज्य सरकार द्वारा किसान भाईयों से समर्थन मुल्य पर धान खरीदी जोरो पर है लेकिन खरीदा गया हजारों क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे पडे है, धान उठाव को लेकर न सरकार गंभीर है, न संबंधित जानकारी केशकाल तहसील अंतर्गत में वर्ष 2020 धान खरीदी के पूर्व सरकार द्वारा आनन फानन में पूर्व सोसाइटियों को लेम्पस का दर्जा देकर जोर शोर से उदघाटन तो कराया गया उदघाटन होने के साथ 1 दिसम्बर 2020 से धान खरीदी किया जा रहा है। आनन फानन में उदघाटन के साथ शुरू किया गया केशकाल ब्लाॅक के अरण्डी पंजीयन क्रं. 23 दिनांक 09/11/2020 के तहत अरण्डी के पलोरा मार्ग पर नवीन लेम्पस संचालित किया जा रहा है, जाम पडे 6503.6 क्विंटल व हजारों क्विंटल धान जाम होकर खुले आसमान के नीचे पडे हुए है। अरंडी धान खरीदी केन्द्र में धान लेकर आये किसान श्यामलाल मंडावी पिता सोनूराम मंडावी, चैनुराम पिता गंगाराम नवागढ़, गणेश पिता टूगे नवगढ़ एवं सुन्दरलाल पिता वाढे ने बताया कि अरंण्डी में हजारों क्विंटल धान जाम पडे हुआ है, साथ ही किसान भाई करीब 30 रू. दर से बारदाना खरीदी कर धान बिक्री करने पर सरकार द्वारा 30रू. दर की स्थान पर मात्र 12-13 रू. ही दिये जावेगा। 12-13 रू. मिलने पर किसान भाईयों कौ प्रति बारदाना के पिछे 16-17 रू. की नुकसान उठाना पड सकते है। सरकार द्वारा पर्याप्त बारदाना किसानों को उपलब्ध कराने की मांग किसान भाईयों ने शासन से की है। यहां 1 दिसम्बर 2020 से लेकर दिनांक 29/12/2020 तक की खरीदी कुल धान 16 हजार क्विंटल से ऊपर आये है, वर्तमान में अरण्डी नवीन लेम्पस का संचालन पुराना लेम्पस सिंघनपुर से किया जा रहा है, इसी प्रकार धान खरीदी केशकाल में 28/12/2020 तक 15594.40 क्विंटल धान उठाव का अभाव में जाम पडे हुआ है, और सिघनपुर में भी 1320.60 क्विंटल धान जाम पडा हुआ है कि लेम्पस सूत्रों ने जानकारी दी है कि हजारों क्विंटल जाम पडे धान से 1 अथवा 2 ट्रक धान उठाने के बाद भी धान का आवक बढने के चलते जाम का स्थिति पूर्व की तरह बनने का जानकारी दी है।

Related Articles

Back to top button