छत्तीसगढ़

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए अरपा-भैंसाझार बैराज से छोड़ा जा रहा पानीनदी के बहाव क्षेत्र से दूर रहें, सुरक्षा निर्देशों का करें पालन

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए अरपा-भैंसाझार बैराज से छोड़ा जा रहा पानी
नदी के बहाव क्षेत्र से दूर रहें, सुरक्षा निर्देशों का करें पालन

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l दिनांक : 19 अक्टूबर 2026/ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर अरपा-भैंसाझार बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है। इससे नदी के जलस्तर और बहाव में अचानक वृद्धि हो सकती है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों, श्रद्धालुओं तथा प्रतिमा विसर्जन में शामिल होने वाले लोगों से सावधानी बरतने और नदी के बहाव क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है।
जिला प्रशासन एवं नगर निगम बिलासपुर ने नागरिकों से नदी में नहीं उतरने तथा पानी के करीब अथवा असुरक्षित किनारों पर खड़े होकर विसर्जन करने से बचने का आग्रह किया है। तेज बहाव और जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी से दुर्घटना की आशंका हो सकती है। विशेष रूप से बच्चों को नदी और उसके किनारों से दूर रखने की अपील की गई है।नागरिकों एवं दुर्गोत्सव समितियों से अनुरोध किया गया है कि वे प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। विसर्जन के दौरान सतर्कता बरतें तथा स्वयं की सुरक्षा के साथ अन्य लोगों को भी सावधानी बरतने के लिए प्रेरित करें।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button