छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: अपेक्स बैंक द्वारा केन्द्रीय खरीदी प्रणाली से तिरपाल खरीदी पर समिति कर्मचारियों में आक्रोश, तत्काल रोक की मांग।

छत्तीसगढ़: अपेक्स बैंक द्वारा केन्द्रीय खरीदी प्रणाली से तिरपाल खरीदी पर समिति कर्मचारियों में आक्रोश, तत्काल रोक की मांग।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट।


संभागीय सहकारी समिति कर्मचारी संघ, संभाग बिलासपुर (पंजीयन क्र. 3302) ने केन्द्रीय खरीदी प्रणाली का पुरजोर विरोध किया है। संघ ने इसे समितियों के अधिकारों का हनन बताया है।

संघ द्वारा क्रमांक – एस.एस.के.एस.एस.बी./2026/142 दिनांक 01/10/2026 को श्रीमान रजनीश सिंह जी अध्यक्ष, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बिलासपुर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, संभाग बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा गया।

विषय – केन्द्रीय खरीदी प्रणाली पर तत्काल रोक लगाने बाबत।

ज्ञापन में लिखा है कि अपेक्स बैंक रायपुर द्वारा केन्द्रीय खरीदी प्रणाली (तिरपाल आदि) खरीदी के लिए कमेटी गठन कर निविदा जारी करने की सूचना प्राप्त हुई है। जबकि किसी भी प्रकार की सामग्री क्रय करने का अधिकार समिति को रहता है। पूर्व में पंजीयक सहकारी संस्था रायपुर द्वारा भंडार क्रय नियम अनुसार खरीदी हेतु समितियों को निर्देश दिया था। इसके विपरीत अपेक्स बैंक द्वारा समिति के उपयोग हेतु तिरपाल एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु कमेटी के माध्यम से निविदा आमंत्रित की जा रही है, जो हमें मान्य नहीं है।

संघ का कहना है कि संभाग बिलासपुर इसका पूर्ण रूप से विरोध कर रहा है। अतः इस प्रक्रिया पर तत्काल पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए।

सादर सूचनार्थ – प्रबंध संचालक, अपेक्स बैंक रायपुर को भी इस निवेदन के साथ सूचनार्थ प्रेषित किया गया है कि इस प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने का कष्ट करें ताकि समिति का अधिकार सुरक्षित रह सके।

भवदीय – अध्यक्ष, सहकारी समिति कर्मचारी संघ, संभाग बिलासपुर (छ.ग.)

संघ पदाधिकारी – अध्यक्ष श्री रूद्रदत्त तिवारी बिलासपुर, उपाध्यक्ष श्री भोला यादव मुंगेली / विनोद कुमार सारथी कोरबा, महासचिव श्री एकलव्य चन्द्रा शोभा, कोषाध्यक्ष श्री कमलाकांत पाटनवार बिलासपुर सहित संभाग के समस्त पदाधिकारी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button