25 दिसंबर आज क्रिसमस त्योहार भव्य रूप से मनाया जाएगा-विनिष जॉय


25 दिसंबर आज क्रिसमस त्योहार भव्य रूप से मनाया जाएगा
प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी मसीही समुदाय 25 दिसंबर को क्रिसमस पर्व मनाएगा जिसके लिए कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष संयुक्त मसीह समाज का वार्षिक सम्मेलन नहीं हो पाया तथा कोरोना काल के प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए क्रिसमस पर्व मनाया जाएगा इसके लिए सभी चर्च में भी सजावट की तैयारियां कर ली गई है इस संबंध में चर्च में फादर तथा पास्टर के द्वारा चर्चों में प्रभु यीशु मसीह के जन्म के संबंध में प्रचार किया जाएगा तथा चर्च में प्रभु यीशु मसीह के जन्म को लेकर केक भी काटा जाएगा प्रभु यीशु मसीह का जन्म आज से 2020 वर्ष पूर्व हुआ तथा बेथलेहम के गौशाला में कड़ाके की ठंड के समय 25 दिसंबर को जन्म हुआ प्रभु यीशु मसीह का जन्म जगत के उद्धार के लिए हुआ उनके जन्म के बाद यीशु मसीह ने संसार में साढे 33 वर्ष बिताएं जिसमें यीशु मसीह ने लोगों पर अदभूत आश्चर्य कर्म किए। अंधों को आंखें दी बीमारों को चंगा किया मुर्दों को जिलाया इस प्रकार जगत का उद्धार करने के लिए उनका जन्म हुआ था जिसको लेकर पूरा संसार आज क्रिसमस पर्व मना कर आपस में लोगों को बधाइयां देंगे उपरोक्त जानकारी संयुक्त मसीह समाज के सचिव विनिष जॉय ने दी



