छत्तीसगढ़

धुर नक्सल अति संवेदनशील ग्राम कुऍमारी में धनोरा पुलिस ने लगाया चलित थाना

कोंडागांव। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार एवं अति पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस केशकाल के मार्गदर्शन में विजुअल एवं सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् थाना धनोरा अंतर्गत धुर नक्सल, अति संवेदनशील एवं सुदूर ग्राम कुऍमारी में चलित थाना लगाया गया। जिसमें थाना प्रभारी धनोरा रोहित बंजारे एवं थाना स्टाफ के द्वारा ग्रामीणों के समस्याओं के बारे में जानकारी लिया गया तथा सायबर काईम, ऑनलाईन ठगी, बैंक खाते, ओटीपी, सीवीवी, एटीएम नम्बर तथा महिला तथा बालकों से संबंधित अपराध के बारे में जानकारी देते हुये किसी को मोबाईल/फोन से अन्य किसी प्रकार से जानकारी साझा नही करने की समझाईस दिया गया। किसी प्रकार के लोक लुभावन वादों जैसे पैसा जमा कर कम समय में दोगुना करके देना तथा जमा पैसे पर ब्याज अधिक देना। लॉटरी में गाड़ी या अन्य किसी कीमती चीज देने की झांसा में नही आने, वाहन फायनेंस तथा आधार कार्ड सर्विसेस का दुरूपयोग एवं फोन से संबंधित फ्राड आदि से बचने के बारे में जानकारी दिया गया। ग्राम वासियों के द्वारा कोई भी शिकायत पुलिस को नहीं बताया गया। ग्रामीण अपने बीच थाना धनोरा पुलिस को पाकर बहुत खुश हुए। थाना क्षेत्र के ग्रामों में इस प्रकार की सामुदायिक पुलिसिंग के द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान लगातार किया जायेगा।

http://sabkasandesh.com/archives/90166

http://sabkasandesh.com/archives/90153

http://sabkasandesh.com/archives/90145

http://sabkasandesh.com/archives/90159

Related Articles

Back to top button