छत्तीसगढ़

समाज कल्याण मंत्री ने 4 दिव्यांगजनों को वितरण किया मोटराईज्ड ट्राईसिकल

समाज कल्याण मंत्री ने 4 दिव्यांगजनों को वितरण किया मोटराईज्ड ट्राईसिकल

कवर्धा, 15 दिसम्बर 2020। कबीरधाम जिले की प्रभारी एवं समाज कल्याण और महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने आज कवर्धा प्रवास के दौरान जिले के 4 दिव्यांगजनों को मोटराईज्ड ट्राईसिकल (बैटरी चलित) वितरण किया। उन्होंने दिव्यांग पंडरिया विकासखंड के झिंगराडोंगरी निवासी श्रीमती रानी काजल अनंत, श्रीमती सरस्वती खांडे, पेन्ड्रीकला निवासी श्री सियाराम मिरे, कवर्धा विकासखंड के मैनपुरी निवासी कमलु साहू को मोटराईज्ड ट्राईसिकल (बैटरी चलित) वितरण किया। इस अवसर पर पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर, कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, श्री नीलकंठ चन्द्रवंशी, श्रीमती गंगोत्री योगी, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू, लालजी चंद्रवंशी विशेष रूप से उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button