पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र के धान उपार्जन केन्द्र व अपराधियों पर पुलिस की सूक्ष्म नज़र
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2020/12/IMG_20201205_173417.jpg)
केशकाल। क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्रों पर नजर रखने के साथ ही अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्येश्य से पुलिस थाना ईरागांव द्वारा अपनी सूक्ष्म नजर बनाये रखने की जानकारी ओमकार दीवान थाना प्रभारी ने दी है। इन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि सिद्धार्थ तिवारी पुलिस अधीक्षक जिला कोण्डागांव द्वारा गत दिन जिला मुख्यालय में अपने जिला अंतर्गत के अधीन समस्त DSP व समस्त थाना प्रभारियों के साथ हुई क्राईम मीटिंग में जिला भर में संचालित धान खरीदी केन्द्रों में निगरानी के साथ किसान भाईयों के मेहनत के अनाज को धान उपार्जन केन्द्रों में लाकर बेचने व उनके साथ किसी भी प्रकार की परेशानी व कठिनाईयों को रोकने के लिए क्षेत्र के पुलिस द्वारा खरीदी केन्द्रों में जाकर निगरानी करने के साथ क्षेत्र में अपराधिक मामले पर अंकुश लगाने का निर्देशन पर पुलिस गंभीर है।
उपरोक्त मामले पर अंकुश लगाने के मकसद से ओमकार दीवान थाना प्रभारी ईरागांव ने अपने स्टाफ के साथ दिनांक 04/12/2020 को ईरागांव पुलिस थाना अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्र तोडासी एवं लेम्पस ईरागांव जाकर धान खरीदी के संबंध में जानकारी लेने पर दोनो धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी शासन के आदेश निर्देश के तहत सुचारू रूप से चलने के साथ क्षेत्र के किसान भाई अपने अनाज के साथ केन्द्रों में लाकर बेचने की जानकारी दी है व पुलिस द्वारा धान उपार्जन के दोनों केन्द्रों में जाकर जांच करने पर पुलिस को किसान भाईयों से कोई शिकायत नहीं मिलने की जानकारी दी है।
लेम्प्स प्रंधक से मिली जानकारी के अनुसार नया लेम्पस तोडासी में धान खरीदी की बोहनी दिनांक 02/12/2020 को हुई जिसके बाद 03/12/2020 तक दो दिन की धान खरीदी मोटा धान 60 क्विंटल व पतला धान 468.80 क्विंटल के साथ कुल खरीदा गया धान की मात्रा 628.80 क्विंटल खरीदी की जा चुकी है। इसी प्रकार लेम्पस ईरागांव में धान खरीदी शुरू दिनांक 01/12/2020 से लेकर 03/12/2020 तक तीन दिवस तक कुल क्रय किये गए धान की मात्रा 694.40 क्विंटल खरीदी करने की जानकारी प्राप्त हुई है।
http://sabkasandesh.com/archives/88259