छत्तीसगढ़

पूर्व विधायक के बंगले के पीछे फंदे में झूलती मिली युवती की लाश

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ बिलासपुर- बिलासपुर में एक युवकी की फंदे पर झूलती लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के बोदरी इलाके में पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के बंगले के पीछे एक युवती की लाश पेड़ पर लटकी हुई मिली। शनिवार सुबह जैसे ही लोगों ने युवती की लाश को देखा तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोग इकट्टा हो गए और पुलिस को सूचित किया।

युवती ने जिस पेड़ पर फांसी लगाई, उसके नजटीक ही उसकी टू व्हीलर भी रखी हुई है। पुलिस अब नंबर प्लेट के आधार पर युवती के बारे में खोजबीन की। युवती कॉलेज स्टूडेंट बताई जा रही है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के परसदा का है। युवती की पहचान पन्ना नगर निवासी निशांगी टंडन के तौर पर की है। बताया जा रहा है कि निशांगी बीते शाम किसी के फोन आने के बाद स्कूटी में अपने घर से निकली थी। निशांगी के पिता पेशे से वकील हैं।

 

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button