CSK vs RCB IPL 2024: आज चेन्नई और बेंगलुरु के बीच होगी भिड़ंत, मुकाबले के दौरान विराट कोहली तोड़ सकते हैं ये रिकॉर्ड

CSK vs RCB IPL 2024: आज यानी 22 मार्च से IPL 2024 का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है। बता दें कि आज चेन्नई सुपर किंग और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच चेन्नई के ऐतिहासिक चेपॉक स्टेडियम में आज रात 8 बजे से खेला जाएगा। कहा जा रहा है, कि इस महामुकाबले के दौरान विराट कोहली रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। विराट कोहली को इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सिर्फ एक अर्धशतक की जरूरत है। कोहली आईपीएल में अर्धशतक जड़ते ही पहले भारतीय बन जाएंगे।
Read More: CSK Vs RCB 1st Match : IPL के 17वें सीजन की शुरुआत आज, आमने-सामने होंगे CSK और RCB, कैसी होगी पिच जानें यहां
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम आईपीएल करियर में कुल 50 अर्धशतक हैं। वह अब लीग में संयुक्त रूप से सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी के रूप में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन के साथ बराबरी पर हैं। इसलिए, अगर वह सिर्फ एक और अर्धशतक बनाने में सफल हो जाते हैं तो वह सीधे तौर पर आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बन जाएंगे, क्योंकि वह अपने अर्धशतकों की संख्या 51 तक लेंगे।
Read More: CSK new Captain Ruturaj Gaikwad : धोनी ने एक साल पहले ही दे दिया था संकेत, कप्तानी मिलने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने किया बड़ा खुलासा
अगर विराट कोहली आज के मैच में CSK के खिलाफ कम से कम छह रन बनाने में सफल हो जाते हैं तो वह टी20 में 12,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। फिलहाल, अब तक खेले गए 376 टी20 मैचों में विराट कोहली के नाम 11,994 रन हैं। कुल पांच बल्लेबाज- क्रिस गेल (14,562), शोएब मलिक (13,360), किरोन पोलार्ड (12,900), एलेक्स हेल्स (12,319), और डेविड वार्नर (12,065)- टी20 में कोहली से अधिक रन बनाने में सफल रहे हैं।
Read More: IPL 2024 CSK Vs RCB 1st Match : आज से शुरू होगा क्रिकेट के महाकुंभ IPL का 17वां सीजन, चेन्नई और बेंगलुरु की होगी भिड़ंत
विराट कोहली को CSK के खिलाफ आईपीएल में 1000 या उससे अधिक रन बनाने वाले दूसरे क्रिकेटर बनने के लिए 15 रनों की जरूरत है। अब तक, विराट ने आईपीएल में सीएसके के खिलाफ 31 बार खेला है और 37.88 की औसत से 985 रन बनाए हैं। बता दें कि शिखर धवन सीएसके के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।