छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

भाजपा प्रत्याशी ने किया कसारीडीह, बोरसी मंडल सहित अन्य स्थानों पर जनसंपर्क

कहा कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र सिर्फ एक ढकोसला-विजय बघेल’

दुर्ग। भाजपा लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल अपने जनसंपर्क यात्रा कार्यक्रम की कड़ी में दुर्ग शहर मे अपने जनसंपर्क  कार्यक्रम के दौरान दुर्ग जिला भाजपा संगठन के अंतर्गत आने वाले पटरी पार एवं कसारिडीह बोरसी मंडल क्षेत्र में जनसंपर्क आम जनमानस से जन संपर्क करते हुए अपने मत रूपी शुभाशीष देने की अपील करते हुए केंद्र में फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने की अपील की एवं  उरला क्षेत्र के संग्राम चौक में नुक्कड़ सभा लेकर  अपने जनसंपर्क कार्यक्रम का समापन किया नुक्कड़ सभा में प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद रेखा तिवारी मूलचंद साहू मंटोरा साहू आदित्य नगर के पूर्व पार्षद उषा मंडावी  को भाजपा प्रवेश कराया गया। इस दौरान भाजपा प्रवेश किए लोगों ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश हित में  किए गए अभूतपूर्व विकास कार्यए भाजपा की रीति नीति एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष  राजेश ताम्रकार द्वारा  प्रेरित किए जाने पर भाजपा में प्रवेश किया है  आयोजित नुक्कड़ सभा में प्रमुख रूप से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष  राजेश ताम्रकार, जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी कांतिलाल जैन, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रत्नेश चंद्राकरए, दिनेश देवांगन,  मोना सेन, मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश दीक्षित, महामंत्री अभिषेक गुप्ता एवं मनमोहन शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

जगह जगह आयोजित नुक्कड़ सभा  को संबोधित करते हुए विजय बघेल ने कहा कि  देश के चौमुखी विकास का कार्य अगर किसी ने किया है तो सिर्फ और सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है आज उनके नेतृत्व में भारत एक  महाशक्ति के रूप में उभर रहा है  विश्व के  देशों के द्वारा उन्हें अपने देश के सर्वोच्च पुरस्कार से नवाजा जा रहा है जिससे हमारे देश का मान सम्मान बढ़ता चला जा रहा है विजय बघेल ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर उंगली उठाते हुए कहा कि उनका घोषणा पत्र घोषणापत्र  ना होकर सिर्फ  और सिर्फ  ढकोसला है। उन्होंने इसी ढकोसला के सहारे प्रदेश में सत्ता को हासिल किया है जिसके कारण आज पूरे प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है चाहे बुजुर्गों की पेंशन की बात करें या कर्मचारियों की पेमेंट की या फिर  शराबबंदी की बात  की जाए हर चीज में उन्होंने सिर्फ और सिर्फ झूठ का सहारा  लिया  वर्तमान कांग्रेस का देश में लाएगा घोषणा पत्र प्रदेश मे घोषित किए गए घोषणा पत्र की तरह ढकोसला है।

Related Articles

Back to top button