छत्तीसगढ़
आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती : आवेदन 14 दिसंबर तक

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती : आवेदन 14 दिसंबर तक
बिलासपुर, 26 नवंबर 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना सीपत अंतर्गत ग्राम पंचायत खाड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र खाड़ा 01 में आंगनबाड़ी सहायिका के एक रिक्त पद पर 30 नवंबर से 14 दिसंबर 2026 तक आवेदन किये जा सकते है। इच्छुक आवेदिका ई-भर्ती ऑनलाईन लिंक http://aww.e-bharti.in में जाकर अनिवार्य दस्तावेजों की फाइल अपलोड करते हुए आवेदन कर सकती है।



