थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले फरार आरोपी पर सिविल लाईन पुलिस का प्रहार। पूर्व में हुये वाद-विवाद पर प्रार्थी एवं उसके साथी के साथ मारपीट कर हो गया था फरार। घटना में शामिल 3 आरोपी पूर्व में हो चुके हैं गिरफ्तार।

थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले फरार आरोपी पर सिविल लाईन पुलिस का प्रहार। पूर्व में हुये वाद-विवाद पर प्रार्थी एवं उसके साथी के साथ मारपीट कर हो गया था फरार। घटना में शामिल 3 आरोपी पूर्व में हो चुके हैं गिरफ्तार।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।
नाम आरोपी – फरहान खान पिता फैज मोहम्मद उम्र 20 वर्ष निवासी भारतीय नगर थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)
अपराध क्रमांक – 1507/2026 धारा-296,115(2),351(3),118(2),191(2),191(3) बीएनएस
विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 05.11.2026 को प्रार्थी रितेश कुमार साहू पिता स्व.सुंदर लाल साहू उम्र 27 वर्ष निवासी इन्द्रपुरी बस्ती तिफरा का रिपोर्ट दर्ज कराया कि हर्ष धनकर पिता नरेश धनकर उम्र 29 वर्ष राजीव गांधी चौक के पास इडली दोसा का ठेला लगाता है, जिसके साथ वह सहयोगी के रूप में काम करता है कि दिनांक 05.11.2026 के सुबह करीब 04.00 बजे दुकान में काम कर रहे थे कि उसी समय भारतीय नगर मिनी बस्ती एवं तालापारा के रहने वाले लड़के लोग आये और पुरानी रंजिश पर वाद-विवाद करने लगे जिन्हे मना करने पर अश्लील गाली गलौच कर हर्ष धनकर को लाठी, डण्डा, लोहे के रॉड एवं अन्य वस्तु से मारपीट करने लगे जिसे बीच बचाव करने आया तब इसके साथ भी मारपीट किये हैं, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर प्रथम दृष्टिया अपराध क्रमांक – 1507/2026 धारा-296,115(2),351(3),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया है, आहत हर्ष धनकर को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था, घटना के संबंध में श्रीमान् उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर को अवगत कराने पर आरोपियों के विरूद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिसके परिपालन में त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपीगण 01. ऋषभ राज कोसले पिता संजू कोसले उम्र 19 वर्ष निवासी भारतीय नगर थाना सिविल लाईन 02. राहुल चतुर्वेदी पिता मनोहर चतुर्वेदी उम्र 19 वर्ष निवासी जरहाभाठा मिनी बस्ती थाना सिविल लाईन, 03. सारिक अली पिता हैदर अली उम्र 20 वर्ष निवासी डीएलएस कॉलेज के पास अशोक नगर सरकण्डा को पूर्व में दिनांक 06.11.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है, प्रकरण में आरोपी फरहान खान फरार था, जिसकी पतासाजी किया जा रहा था कि मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपी फरहान खान सकुनत पर आया हुआ है, उक्त सूचना पर तत्काल टीम तैयार कर मौके पर भेजा गया जिनके द्वारा आरोपी फरहान खान को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने साथियों के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किया जिससे आरोपी फरहान खान को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।



