छत्तीसगढ़

निर्वाचन कर्तव्य के दौरान कोविड-19 से मृत्यु होने पर मिलेगी अनुग्रह राशि

 

*निर्वाचन कर्तव्य के दौरान कोविड-19 से मृत्यु होने पर मिलेगी अनुग्रह राशि*

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार संसदीय निर्वाचन, विधानसभा निर्वाचन व समय समय पर होने वाले उपनिर्वाचन में नियोजित अधिकारियों व कर्मचारियो की कोविड-19 के कारण मृत्यु होने की स्थिति में 30 लाख रुपए देने के प्रावधान हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना कंगाले ने जानकारी दी है कि संसदीय निर्वाचन, विधानसभा निर्वाचन तथा समय समय पर होने वाले उपनिर्वाचनों में नियोजित अधिकारी व कर्मचारी की निर्वाचन कर्तव्य के दौरान कोविड-19 से मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को छत्तीसगढ़ राज्य अनुग्रह प्रतिकर भुगतान राशि 30 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button