छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित हुए बीएसपीकमी

भिलाई। भिलाई इस्पात संयत्र के शिरोमणि पुरस्कार योजना के तहत माह फरवरी तथा मार्चए 2020 में विद्युत जोन से उत्कृष्ट कार्य संपादित करने वाले कर्मचारियों को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए विनय कुमार दुबे, चार्जमैन ईटीएल विभाग तथा संजय कुमार सरकार, वरिष्ठ तकनीशियन, ईआरएस विभाग को सम्मानित किया गया। कोविड.19 महामारी के मद्देनजर समारोह के दौरान पुरस्कारों के संचालन और वितरण में सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन किया गया।

कार्यक्रम में प्रबीर कुमार सरकारए मुख्य महाप्रबंधक विद्युत ने पुरस्कार विजेताओं को प्रवीणता प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह और कर्मचारी के जीवनसाथी के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया। ए पी पाण्डेय, महाप्रबंधक प्रभारी ईटीएल तथा  पी के पाढ़ी महाप्रबंधक ईआरएस ने पुरस्कार विजेताओं के कार्यस्थल में योगदान एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों को सराहा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button