Uncategorized
सहसपुर सहित ग्रामीण अंचल में भाजपा कार्यकर्ता ने घरो के बाहर प्रदेश सरकार के खिलाफ़ किया सांकेतिक धरना-प्रदर्शन

देवकर:- प्रदेश भाजपा के आह्वान पर पूर्व विधायक लाभचंद बाफना एवं परपोड़ी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार विगत कल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश के सरकार व नीतियों के विरोध में भाजपा परपोड़ी मण्डल के कार्यकर्ता व प्रतिनिधि अपने अपने घरों व निज निवासों पर ही सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।जिसमे परपोड़ी मण्डल के सहसपुर गाँव से बीजेपी कार्यकर्ता संतोष साहू सहित कई बीजेपी समर्थक अपने घरो के बाहर प्रोटोकॉल व गाइडलाइंस का पालन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ सांकेतिक तौर बैनर-पोस्टर लेकर आवाज उठाते नज़र आये।वही परपोड़ी मण्डल के देवकर नगर सहित पूरे क्षेत्र में भी इसी तरह का भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रतिनिधियों के घर पर नज़ारा देखने को मिला।