Uncategorized

kondagaon_ छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला शाखा कोंडागांव का हुआ पुनर्गठन

वेतन विसंगति, क्रमोन्नति पदोन्नति, पुरानी पेंशन, अनुकम्पा नियुक्ति की मांग को लेकर होगा संघर्ष

कोंडागांव 09 अक्टूबर। जिला मुख्यालय कोंडागांव में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांतीय निर्णयानुसार जिला शाखा का पुनर्गठन केदार जैन,यशवंत देवांगन, शिवराज ठाकुर के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। जिसमे सर्वसम्मति से 09 अक्टूबर को जिला शाखा अध्यक्ष के पद पर कौशल नेताम(सहायक शिक्षक) केशकाल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र दीवान (व्याख्याता) कोंडागांव, उपाध्यक्ष झमेन्द्र पिस्दा (व्याख्यता) कोडांगाव निर्मल पांडे (शिक्षक) फरसगांव, सचिव चन्दूलाल देशमुख (शिक्षक) कोंडागांव के पदों पर मनोनयन किया गया।

ज्ञात हो कि संघ के निर्णयानुसार 8-10-2020 को लोकतांत्रिक तरीके से सभी ब्लाकों का पुनर्गठन कर आज जिला कार्यकारिणी का लोकतांत्रिक तरीके से सभी ब्लाकों के अध्यक्षों, संकुल अध्यक्षों एवम सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में सर्वसम्मति से केदार जैन, यशवंत देवांगन, शिवराज ठाकुर का नाम प्रस्तावित कर प्रांतीय कोर कमेटी को प्रेषित किया गया। पूर्व पदाधिकारियों ने फूलमाला से नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का सम्मान किया।

पुनर्गठन के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सन्तोष जायसवाल (कोंडागांव), मिट्ठू मांझी (फरसगांव), देवेंद्र कुपाल (केशकाल), जयलाल पोयम (माकड़ी) समेत रोशन हिरवानी, रामदेव कौशिक सुकमन ,नेताम, अमित मंडावी, बलराम नाग, रमेश मरकाम, मनीषा मरइ, जैलु मरकाम, शिवचन्द भोयर, लक्ष्मीनाथ नेताम, सुरेश नेताम, बनसिंह नाग, रामेश्वर बघेल, जैरासी कौशिक, संध्या पटेल, डमरू मरकाम, जीवन नेताम, लक्ष्मण सेठिया, गेंदलाल पटेल, मंगल पोयाम, चितु राम कोर्राम, मेहतु मरकाम, सामो नेताम, सुधीर नेताम, सन्तु राणा, मधुलाल समरथ, सुखराम मरकाम, कँवल भोयर, दसू बघेल, रमेश कोर्राम, बाल सिह नुरेटी, लम्बोदर पांडे, मनोज ठाकुर शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button